UPSSSC Assistant Store Keeper Result 2026: 198 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी, Cut Off भी @अभी देखें

Kuldeep Sing Sarkari Result Author

By: Kuldeep Sing

Published on: 25 Sep 2026 11:09 AM

Follow Us:

Upsssc assistant store keeper final result 2026 sarkari result

UPSSSC Assistant Store Keeper Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2024 के अंतर्गत आयोजित सहायक स्टोर कीपर एवं सहायक ग्रेड-3 मुख्य परीक्षा से संबंधित अंतिम चयन परिणाम 2026 जारी कर दिया है। आयोग की सूचना के अनुसार कुल 200 पदों के सापेक्ष 198 अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम में चयनित किया गया है। यह सूचना 25 सितंबर 2026 को जारी की गई है।

यह भर्ती सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड से संबंधित है। उम्मीदवार अपना चयन परिणाम, अनुक्रमांक और कट-ऑफ की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

UPSSSC Assistant Store Keeper Result 2026: क्या है पूरी जानकारी?

आयोग द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि मुख्य परीक्षा, टंकण परीक्षा तथा अभ्यर्थियों द्वारा दी गई वरीयता के आधार पर कुल 200 पदों के सापेक्ष 198 अभ्यर्थियों के अंतिम परिणाम एवं कट-ऑफ अंक को अनुमोदित किया गया है।

इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड में सहायक ग्रेड-तीन का 01 पद और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक स्टोर कीपर के 199 पद शामिल थे।

भर्ती और रिजल्ट की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विज्ञापन संख्या02-परीक्षा/2024
परीक्षासहायक स्टोर कीपर एवं सहायक ग्रेड-3 मुख्य परीक्षा
कुल पद200
अंतिम चयन198 अभ्यर्थी
सहायक ग्रेड-301 पद
सहायक स्टोर कीपर199 पद
परिणाम जारी होने की तिथि25 सितंबर 2026
कट-ऑफजारी
परिणाम का आधारलिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा एवं अन्य निर्धारित प्रक्रिया

विभागवार चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड में सहायक ग्रेड-3 के 01 अनारक्षित पद के सापेक्ष 01 अभ्यर्थी का चयन हुआ है। इस पद के लिए अंतिम चयनित अभ्यर्थी के 64.00 अंक दर्ज हैं।

वहीं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश में सहायक स्टोर कीपर के 199 पदों के लिए विभिन्न श्रेणियों में चयन हुआ है। आयोग के दस्तावेज में अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आंकड़े दिए गए हैं।

UPSSSC Assistant Store Keeper Cut Off 2026

आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ दस्तावेज के अनुसार सहायक स्टोर कीपर पद के लिए श्रेणीवार अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के अंक इस प्रकार हैं:

श्रेणीअंतिम चयनित अभ्यर्थी के अंक
अनारक्षित59.00
अनुसूचित जाति42.50
अनुसूचित जनजाति42.75
अन्य पिछड़ा वर्ग56.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग56.50
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित32.75
दिव्यांगजन – VH/HH22.50
दिव्यांगजन – OA/OL49.75
महिला50.50
सैन्य-वियोजित/भूतपूर्व सैनिक31.25

दस्तावेज के अनुसार कुछ श्रेणियों में क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों का विवरण भी दिया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध पद के संबंध में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई है।

How to Check & Download UPSSSC Store Keeper Result?

UPSSSC Assistant Store Keeper एवं Assistant Grade-3 Result 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर Result/Notice से संबंधित सेक्शन खोलें।
  3. Assistant Store Keeper & Assistant Grade-3 Final Result 2026 वाली सूचना खोजें।
  4. रिजल्ट/अनुक्रमांक सूची की PDF खोलें।
  5. PDF में अपना अनुक्रमांक (Roll Number) खोजें।
  6. कट-ऑफ देखने के लिए संबंधित Cut-Off PDF खोलें।
  7. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

sarkaririsults.com पर भी उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट को एक जगह आसानी से देख सकते हैं।

Upsssc assistant store keeper final result 2026 pdf
Upsssc assistant store keeper final result 2026 pdf

UPSSSC Result 2026 – Important Link

लिंक का नामलिंक
Upsssc store keeper resultClick Here
Official NotificationClick Here
UPSSSC Official WebsiteClick Here
Latest Govt Jobs 2026Check Out
Sarkari Result, Homepagesarkaririsults.com

नोट: आयोग की सूचना के अनुसार 19 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज/प्रमाण-पत्रों के परीक्षण के बाद आयोग के निर्णय के अधीन रहेगा। साथ ही अंतिम परिणाम संबंधित न्यायालयी मामलों में पारित होने वाले आदेशों के अधीन भी रहेगा।

UPSSSC Assistant Store Keeper Result 2026 FAQs

1. UPSSSC Assistant Store Keeper Result 2026 कब जारी हुआ?

UPSSSC द्वारा अंतिम चयन परिणाम की सूचना 25 सितंबर 2026 को जारी की गई है।

2. UPSSSC Assistant Store Keeper भर्ती में कितने पद थे?

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक स्टोर कीपर के 199 पद थे।

3. कुल कितने अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है?

कुल 200 पदों के सापेक्ष 198 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम अनुमोदित किया गया है।

4. UPSSSC Assistant Store Keeper की कट-ऑफ कितनी है?

अनारक्षित श्रेणी की अंतिम चयनित अभ्यर्थी की कट-ऑफ 59.00 अंक दर्ज है। अन्य श्रेणियों की जानकारी ऊपर दी गई तालिका में देखें।

5. UPSSSC Assistant Store Keeper Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित Final Result/Selection List PDF खोलकर अपना अनुक्रमांक खोजें और PDF डाउनलोड कर लें।

Kuldeep Sing Sarkari Result Author

(About - sarkaririsults.com) मेरा नाम Kuldeep Singh है। मैंने Post Graduation किया है और पिछले 7 सालों से Blogging के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैं विशेष रूप से नई सरकारी नौकरियों (New Jobs), एडमिट कार्ड, रिजल्ट और Sarkari Result से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी को सबसे पहले और बिल्कुल आसान हिंदी भाषा में साझा करता हूँ। मेरे ब्लॉग का उद्देश्य है कि हर विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और नौकरी तलाश करने वाले युवाओं तक सही समय पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे, ताकि उन्हें आवेदन, परीक्षा और परिणाम से जुड़ी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

NICL Assistant Result 2026 Out: रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Last Date Apply :

JAC 11th Result Check 2026: कक्षा 11वीं स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक

Last Date Apply :

JAC 9th Result 2026: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, Direct Link यहां देखें

Last Date Apply :

RBI Assistant Mains Result 2026 जारी, LPT के लिए ऐसे चेक करें Roll Number और यहाँ Direct PDF Link से अभी Download करें

Last Date Apply :

CSBC Bihar Police Constable Result 2026: कांस्टेबल भर्ती PET के लिए 19,681 अभ्यर्थी चयनित, रिजल्ट PDF यहां से करें डाउनलोड

Last Date Apply :